Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में इन खिलाडियों को देश सेवा का मिलेगा सुनहरा अवसर, इंडियन...

हरियाणा में इन खिलाडियों को देश सेवा का मिलेगा सुनहरा अवसर, इंडियन आर्मी में होगी भर्ती

- Advertisment -

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि स्विमिंग के लिए 9567345347, मुक्केबाज़ी के लिए 7892766021, नौकायन के लिए 7019397105 तथा हॉकी के लिए 7204793183 पर युवा सम्पर्क कर सकते हैं।

- Advertisment -

हरियाणा। हरियाणा में 8 से 14 आयु वर्ग के खिलाडियों को इंडियन आर्मी में भर्ती होने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी अगले साल 2022 में 46 स्थानों पर ऐसे बच्चों की भर्ती शुरू करने जा रही है, जो सेना में जाना चाहते हैं। इसके लिए से 14 साल तक के बच्चों को इसमें शामिल होने का मौका मिलेगा। आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी योजना की नीव स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया और भारतीय सेना के आपसी सहयोग से रखी गई है।

आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी स्कीम 2022 में भर्ती स्थलों की लिस्ट

इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन सभी खिलाड़ियो से है जिनकी उम्र 08 से 14 साल के बीच की है, और उन्हें भारतीय सेना की अच्छे इन्फ्रास्ट्रक्चर और सुविधा के माध्यम से ट्रेनिंग दी जा सकती है, ताकि ये आगे देश के लिए मैडल जीत सके और अपना भविष्य सुधार सके। साथ ही साथ 17.5 साल के आयु पार करने पर उन खिलाडियों को सेना में भर्ती होने का मौका भी मिलता है। आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी स्कीम के तहत हमारे खिलाड़ियों के लिए सेना में जाकर खेलकूद प्रतियोगिताओं में कॅरिअर बनाने का सुनहरा अवसर होता है।

आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी स्कीम 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया

इस योजना के तहत यदि आपका बच्चा भी खेल कूद में प्रदर्शन करता है तो भारतीय सेना द्वारा समय-समय पर भर्ती रैली निकाली जाती है, इस रैली में बच्चो को खेल में भाग लेना होता है और जो भी बच्चा पास हो जाता है उसका सेलेक्शन आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी में हो जाता है। यह भर्ती बॉय स्पोर्ट कंपनी के नाम से लगभग पूरे भारत में निकली है। जिसमें पूरे भारत के बच्चे भाग ले सकते हैं। इस भर्ती में जाति और राज्य के अनुसार नहीं बुलाया जाता है।

आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी स्कीम 2022 के लिए आयु सीमा

बच्चे की उम्र 08 से 14 वर्ष के बीच होनी चाहिए, राष्ट्रीय ख्याति के खिलाड़ियों / असाधारण प्रतिभाशाली लड़कों के मामले में ऊपरी आयु सीमा में 3 से 5 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है।

शारीरिक मानदंड

आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी स्कीम में भाग लेने वाले बच्चों का सर्वप्रथम खेलकूद से संबंधित फिजिकल ट्रायल लिया जाता है, और खेल से संबंधित गतिविधियां देखी जाती है। आर्मी बॉयज के लिए शारीरिक रूप से फिट होना बहुत आवश्यक है, और बच्चे की उम्र के साथ-साथ उनका वजन और ऊंचाई भी नीचे दिए गए मानक के अनुसार होनी चाहिए।

 आयु               हाइट( सेंटीमीटर)      वजन ( किलोग्राम)

08 साल              134 सीएम           29

09 साल              139                  31

10 साल              143                 34

11 साल              150                 37

12 साल              153                 40

13 साल              155                 42

14 साल              160                 47

आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी स्कीम 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज़ 

खेल प्रमाण पत्र की मूल और सत्यापित प्रतियां, आयु प्रमाण पत्र और सत्यापित प्रतियां

कक्षा उत्तीर्ण / उपस्थित होने का प्रमाण पत्र

स्कूल से स्थानांतरण प्रमाणपत्र, 10 पासपोर्ट साइज फोटो

आर्मी बॉयज में बच्चो को मिलने वाली सुविधाएं

मैट्रिक तक मुफ्त शिक्षा, मुफ्त आवास और बोर्डिंग, भारतीय खेल प्राधिकरण के कोचों के अधीन पर्यवेक्षण प्रशिक्षण, स्पोर्ट्स किट का खर्च, बीमा, मेडिकल कवर आदि व दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने और 17.5 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद सेना में नामांकन।

आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी में सम्मलित खेल

तीरंदाजी, हैंडबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी, बास्केटबॉल, कयाकिंग , कैनोइंग, मुक्केबाज, शूटिंग, डाइविंग, तैराकी,  घुड़सवारी, रोइंग, तलवारबाजी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कुश्ती, जिमनास्टिक्स, भारोत्तोलन आदि।

बच्चों के शरीर के किसी भी हिस्से पर टैटू नहीं होना चाहिए

उम्मीदवारो को मास्क और दस्ताने लेकर जाना जरूरी है और एक  कोविड-19 मुक्त / स्पर्शोन्मुख प्रमाणपत्र और नो रिस्क सर्टिफिकेट को भी अपने साथ रखे, जब वे रैली के लिए रिपोर्ट करेंगे (परिशिष्ट ए और बी में संलग्न नमूना प्रारूप के अनुसार)। रैली रिपोर्टिंग दिन से 48 घंटे के भीतर स्पर्शोन्मुख प्रमाण पत्र जारी किया जाना चाहिए था। यदि उम्मीदवारों के पास उक्त प्रमाण पत्र नहीं है, तो उन्हें रैली में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

भारतीय खेल व भारीय सेना के बीच हुआ है समझौता

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि स्विमिंग के लिए 9567345347, मुक्केबाज़ी के लिए 7892766021, नौकायन के लिए 7019397105 तथा हॉकी के लिए 7204793183 पर युवा सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण तथा भारतीय सेना के बीच एक संयुक्त समझौता ज्ञापन है जो कम आयु वर्ग के उभरते खिलाड़ियों को तराशकर भविष्य की अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। मेडिकल जांच सेना अस्पताल में की जाएगी।

खिलाड़ी के शरीर के किसी भी भाग पर टैटू नहीं होना चाहिए। चयन के बाद खिलाड़ियों की रहने, खाने तथा चौथी से दसवीं तक की शिक्षा मुफ्त दी जाएगी। दसवीं के बाद 17 वर्ष 6 महीने की आयु पूरा होने पर सभी खिलाड़ियों को आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी में भर्ती किया जाएगा और उन्हें भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती होने की अनुमति दी जाएगी। पंजीकरण केंद्रीय विद्यालय मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप एवं केंद्र बेंगलुरु के खेल परिसर में 5 फरवरी से प्रातः 6 बजे शुरू होगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular