Thursday, May 2, 2024
Homeहरियाणासोनीपतआशिकी में कलयुगी माँ बनी डायन, दो बेटों की हत्या कर शव...

आशिकी में कलयुगी माँ बनी डायन, दो बेटों की हत्या कर शव जंगल में फेंके

- Advertisment -
- Advertisment -

सोनीपत। कलयुगी माँ की आशिकी उसके अपने ही दो बेटों पर भारी पड़ गई। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। दो दिन पहले पुलिस को दोनों बेटों के अपहरण की सूचना देकर केस दर्ज कराया था। पुलिस के साथ मिलकर अपने बच्चों को ढूंढने का ढोंग रचती रही और रोना धोना करती रही। लेकिन जब उसकी असलियत सामने आई तो सभी के पैरों तले धरती निकल गई। अब लोग आरोपी महिला को माँ नहीं डायन का दर्जा दे रहे हैं। मामला हरियाणा के सोनीपत का है।

थाने में दर्ज कराई अपहरण की शिकायत

पुलिस के मुताबिक सोनीपत के आदर्श नगर की महिला ने एक दिन पहले अपने 10 व सात वर्षीय दो बेटों के अपहरण का मुकदमा सिविल लाइन थाना में दर्ज करवाई थी। लेकिन पुलिस ने मामले की जांच की तो महिला पर ही शक हुआ। इसके बाद शक के आधार पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो दोनों की हत्या करने के राज का पता चला। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का नाम रूबी है। उसके पति का सात पहले तलाक हो चुका है। रुबी ने बीते दिन 22 फरवरी को पुलिस को बताया था कि वह अपने 10 वर्षीय बेटे वंश और 7 वर्षीय बेटे यश के साथ रहती है। 21 फरवरी को वह दोनों बेटों को मशद मोहल्ला स्थित स्कूल में छोड़कर काम पर चली गई थी। शाम को घर आई तो दोनों बेटे नहीं मिले। स्कूल में पता करने पर जानकारी मिली कि दोनों बच्चे स्कूल से घर जा चुके हैं। उसने सभी रिश्तेदारियों मे भी पता किया, लेकिन उनके बारे मे कुछ पता नही चला।

अस्पताल में उपचाराधीन महिला का प्रेमी

पुलिस छानबीन में आया प्रेमी का नाम

रुबी ने बताया कि उसे शक है कि किसी ने उसके बच्चों का अपहरण किया है। पुलिस ने रुबी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 365 के तहत केस दर्ज किया था। इस बीच पुलिस ने रुबी के बारे में जानकारी जुटाई तो सामने आया कि उसका नितिन नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग है। इसके बाद पुलिस ने दोनों की कॉल डिटेल खंगाली और अन्य जानकारी भी जुटाई। पुलिस ने दोनों बच्चों के संदिग्ध हालात में लापता होने के बाद छानबीन शुरू की। सोनीपत एंटी गैंगस्टर यूनिट क्राइम ब्रांच सेक्टर-7 की टीम ने महिला रुबी व उसके प्रेमी से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। दोनों ने मासूम यश व वंश की हत्या कर दी और शवों को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गांव गोरीपुर के गन्ने के खेतों में फेंक दिया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दोनों बच्चों के शवों को बरामद कर लिया है। पुलिस मामले में अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये हुआ खुलासा

पता चला है कि रुबी अपने पति व उसके घर वालों से नफरत करती थी। रुबी का पति राहुल दोनों बच्चों को लेने के लिए प्रयास कर रहा था, लेकिन रुबी उसे बच्चों को देने को तैयार नहीं थी। उपर से वह युवत नितिन के प्रेम में फंस गई थी। उसने निर्णय किया कि बच्चे किसी भी सूरत में पति राहुल को नहीं देगी। महिला रुबी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर फिल्मी स्टोरी के तहत दोनों बच्चों की हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार दोनों बच्चों यश और वंश को पहले उत्तर प्रदेश के बागपत में खेतों में ले जाया गया। वहां बारी बारी से आरोपी प्रेमी से मिलकर गन्ने के खेतों में बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शवों को जंगल के पास खेतों में फेंक दिया गया। इसके बाद बच्चों के अपहरण की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी।

दोनों बच्चों का शव बरामद

पुलिस ने देर रात बच्चों के शव बरामद कर लिए है। सोनीपत व बागपत पुलिस मामले में जांच कर रही है। जांच में पुलिस को बता चला कि महिला का एक दोस्त है। इसके बाद बीती रात को पुलिस ने मामले में रूबी के परिचित युवक से पूछताछ करने गई तो वह छत से कूदकर भागने लगा। छत से कूदने से उसके पैर में गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।महिला रुबी के पति राहुल ने बताया कि अपने प्रेमी के साथ शादी करने के लिए उसके दोनों बेटों की हत्या की गई है। पति ने बताया कि स्कूल से पढ़ने के दौरान उठाकर उन्हें बागपत ले जाया गया। उसकी 2012 में रुबी के साथ शादी हुई थी। इसके बाद तलाक हो गया। दोनों बच्चे अपनी मां के साथ थे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular