Friday, May 3, 2024
Homeदिल्लीउत्तर भारत में ठंड ने तोड़ डाला रिकॉर्ड, पांच दिनों तक और...

उत्तर भारत में ठंड ने तोड़ डाला रिकॉर्ड, पांच दिनों तक और सतायेगी ठंड

- Advertisment -
- Advertisment -

IMD Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। कड़ाके की ठंड के कारण लोग अपने-अपने घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए हैं। इस ठंड से बचने के लिए लोग तरह-तरह के सहारे ले रहे हैं। जगह-जगह लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरा इतना अधिक है कि  10 मीटर दूर भी दिखाई नहीं दे रहा। इसकी वजह से सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई चलती दिखाई दीं। आने वाले कुछ दिनों तक इस ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश के ज्यादातर, राजस्थान के कुछ और बिहार के इक्का-दुक्का क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री से कम रहा। हरियाणा के नारनौल, दिल्ली के आयानगर और यूपी के कानपुर में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- साधुओं ने कहा मार खाना ही हमारे भाग्य में है, पश्चिम बंगाल में साधुओं को निवस्त्र करके पीटा गया

मौसम विभाग ने पंजाब से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए रविवार और सोमवार को अधिक घने कोहरे का यलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, उत्तर पश्चिम बंगाल, सिक्किम, राजस्थान, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिमी व पूर्वी यूपी में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

घने कोहरे की वजह से दिल्ली-एनसीआर से गीताजयंती एक्सप्रेस, दरभंगा नई दिल्ली स्पेशल, गोरखधाम एक्सप्रेस, भुवनेश्वर स्पेशल, केरल एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस और श्रमजीवी एक्सप्रेस कई घंटे की देरी से चल रही है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular