Wednesday, May 1, 2024
Homeस्पेशल स्टोरीपहली बार सेक्सुअल रिलेशन बनाने जा रहे हैं, तो इन बातों का...

पहली बार सेक्सुअल रिलेशन बनाने जा रहे हैं, तो इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली। पहली बार सेक्सुअल रिलेशन बनाते हैं तो कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सेक्सुअल वेलनेस एक महिला के जीवन में बहुत मायने रखती है। कई बार महिलाएं अंजाने में शारीरिक संबंध बना लेती हैं लेकिन उसके बाद उन्हें कई तरह के नुकसान का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको सेक्सुअल वेलनेस के बारे में बताएंगे, पहली बार संबंध बना रही हैं तो ये बातें जरूर ध्यान रखें। पहली बार शारीरिक रिश्ता बनाने वालों को इन काम के टिप्स पर जरूर गौर करना चाहिए-

दोनों की सहमति

फिजिकल रिलेशन बनाते समय दोनों पार्टनर की सहमति होना जरूरी है। अगर दोनों में से कोई एक इसके लिए तैयार नहीं है, तो सबसे पहले उससे खुलकर बात करें। जब पार्टनर मानसिक रूप से तैयार हो, तभी इस ओर कदम बढ़ाएं। साथ ही फिजिकल रिलेशनशिप बनाते समय दोनों में से किसी को भी असहज महसूस हो, तो तुरंत रुक जाएं और फिर दोनों सहमति के साथ इस क्रिया को कर सकते हैं।

सलाह का पालन

पहली बार फिजिकल रिलेशन बनाने से पहले थोड़ी मानसिक तैयारी कर लें। इसके लिए अपने किसी अनुभवी दोस्त की सलाह ले सकते हैं। चाहें तो इसके लिए डॉक्टर से भी संपर्क किया जा सकता है। शारीरिक संबंध बनाने को लेकर जहन में जो भी सवाल घूम रहे हों, उनका जवाब अपने दोस्त और डॉक्टर से लेने की कोशिश करें। अगर आपकी तैयारी अच्छी रही, तो पहला प्यार यादगार रहेगा।

खुद को करें तैयार

अगर कोई यह कहता है कि पहली बार शारीरिक संबंध बनाने में ज्यादा क्या सोचना, यह सब अपने आप होता चला जाता है, तो समझ लीजिए वो इस मामले में कच्चा है। पहली बार शारीरिक संबंध बनाने से पहले खुद को तैयार करने के लिए प्रोटेक्शन के तरीके, यौन संचारित रोग (एसटीडी) और उत्तेजक अंगों के बारे में एक बार जरूर पढ़ लें। पहली बार एक-दूसरे के करीब आने से पहले दोनों पार्टनर का एक-दूसरे पर विश्वास होना जरूरी है। शारीरिक रिश्ता स्थापित करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि जिस व्यक्ति के साथ संबंध बना रहे हैं, वो अच्छा इंसान हो।

रोमांटिक मूड से शुरुआत

पहली बार के शारीरिक संबंध के अच्छे अनुभव चाहते हैं, तो शुरुआत रोमांटिक मूड से करें। इसके लिए कमरे की लाइट्स को डिम रखें। कमरे में रोमांटिक माहौल बनाने के लिए सुगंधित कैंडल या रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। पार्टनर को कडल करके प्यार की शुरुआत धीरे-धीरे करें। पहली बार किसी भी तरह के एक्सपेरिमेंट न करें। एक-दूसरे के कम्फर्ट को ध्यान में रखें। अगर पार्टनर को किसी तरह की तकलीफ हो रही है, तो उसे समय देना चाहिए। पहली बार का प्यार जितना सरल और सहज हो, उतना ही अच्छा रहेगा।

उतावलापन न दिखाएं

संभव है कि कुछ महिलाओं को पहली बार फिजिकल रिलेशन बनाते समय तकलीफ हो। ऐसा होना सामान्य है। ऐसे में पुरुष पार्टनर को महिला का पूरा सहयोग करना चाहिए। अपने प्यार को उतावलेपन के साथ नहीं, बल्कि धीरे-धीरे ही आगे बढ़ाएं। इस करीबी प्यार के सफर की शुरुआत एक अच्छे टच और किस के साथ करें। इसके लिए माथे पर किस कर सकते हैं। इससे सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। ऐसा करने से पार्टनर कंफर्टेबल महसूस करता है और प्यार की शुरुआत अच्छी होती है।

खाने-पीने का सामान पास में रखें

पहली दफा शारीरिक संबंध बनाने के लिए अपने साथ कुछ हेल्दी फूड जरूर रखें। हम ऊपर बता ही चुके हैं कि फिजिकल रिलेशन बनाते समय कैलोरी बर्न होती है, जिससे आपको भूख लग सकती है। इससे बचने के लिए जब भी समय मिले चॉकलेट या कोई फ्रूट खाते हुए भी प्यार का आनंद उठा सकते हैं। इससे शरीर को जरूरी एनर्जी भी मिलती रहेगी। जितना हो सके इंटरकोस के बाद पानी पीएं, संबंध बनाने से पहले भी बॉडी हाइड्रेट रखना जरूरी है।

हाईजीन का ध्यान रखें

संबंध बनाने से पहले और बाद में हाईजीन का ध्यान जरूर रखना चाहिए, वरना आपको इंफेक्शन हो सकता है। ये इंफेक्शन बाद में जाकर बड़ी बीमारी का रूप ले लेता है। स्वच्छता बहुत जरूरी है। दूसरा प्रोटेक्शन को नजर अंदाज न करें। यह ना सिर्फ अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकता है, बल्कि इसकी मदद से सेक्सुअली ट्रांइसमिटेड डिजीज से भी बचाव हो सकता है। इसलिए प्रोटेक्शन का इस्तेमाल जरूर करें। नाखूनों को काट लें। वहीं, लड़कियां संबंध बनाने से पहले और बाद में बाथरूम जाएं, ताकि संक्रमण का खतरा न हो। लड़के भी अपने गुप्तांग की साफ-सफाई का खास ख्याल रखें।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular