Monday, May 13, 2024
Homeपंजाबआधी रात में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, मचा...

आधी रात में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, मचा हड़कंप

- Advertisment -
- Advertisment -

जालंधर में मंगलवार रात एक शख्स ने अपनी पत्नी को घर में उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए काफी देर तक हंगामा किया। शख्स का आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसे पिछले 5 दिनों से घर से बाहर निकाल दिया है। रात को जब वह घर आया तो उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ थी।

महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे पीटा और उसका पैर तोड़ दिया। वह न तो घर का खर्च उठाता है और न ही कोई मदद करता है। पति ने उसे बेचने की भी कोशिश की। हंगामा होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। व्यक्ति ने कहा कि वह काम करता है। उसका एक बच्चा है। मंगलवार रात वह अपने घर पहुंचा। कुछ देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद पत्नी ने गेट खोला। वह अंदर एक व्यक्ति के साथ था।

महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। कभी-कभी तो बात इतनी बढ़ जाती थी कि उन्हें लात तक मार दी जाती थी। शराब पीने के कारण वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। उन्होंने इसका विरोध किया। पति ने आज तक न तो मकान का किराया दिया और न ही घर खर्च के लिए कोई पैसा दिया। जब भी कोई बात होती तो वह बच्चे को जान से मारने की धमकी देता था।

रेवाड़ी में फैक्ट्री में बॉयलर फटने का मामला : 4 मजदूरों की मौत, 10 की हालत गंभीर

उक्त युवक पिछले 4 माह से अपने घर का खर्च चला रहा है। अगर किसी चीज की जरूरत होती है तो वह सारा खर्च उठाते हैं। मंगलवार को बेटे को तेज बुखार आया, लेकिन वह दवा लेने भी नहीं गया। मैंने इस संबंध में महिला आयोग को शिकायत दी है।

महिला ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया और पूरी घटना की जानकारी महिला आयोग को दी। फिलहाल उक्त महिला की शिकायत महिला आयोग में विचाराधीन है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular