Saturday, August 22, 2026
Homeहरियाणाएचटेट परीक्षा : अभय चौटाला ने उठाए सवाल, दोबारा से पेपर करवाने...

एचटेट परीक्षा : अभय चौटाला ने उठाए सवाल, दोबारा से पेपर करवाने की मांग की

चंडीगढ़ : इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने एचटेट परीक्षा पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में दिए गए प्रश्नों की विश्वसनीयता पर उठाए गए सवाल वाजिब हैं।

चौटाला ने कहा, बीजेपी सरकार बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। बार बार या तो पेपर लीक करवाए जा रहे हैं या फिर प्रश्नपत्रों में भारी गड़बडिय़ां की जा रही हैं। अब एचटेट परीक्षा में अनियमितता हुई है और बड़े स्तर पर गड़बड़ियां हुई हैं। प्रश्नपत्रों की सील टूटी हुई मिली, गलत ओएमआर शीट दी गई, प्रश्नपत्रों में बहुत सारी खामियां पाई गई। अंग्रेजी और रिजनिंग के प्रश्नों के अनुसार जो विकल्प दिए गए थे उनमें जवाब गलत दिए गए। वैसे ही हिंदी के पेपर में बिना वाक्य दिए ही सीधे क्रियाएं पूछी गई जिसके कारण क्रिया का सही रूप पहचानने में अभ्यर्थियों को भारी मुश्किल हुई। अंग्रेजी में पूछे गए प्रश्न और वही प्रश्न जो हिंदी में पूछे गए उनमें अंतर था। कई प्रश्नों के तो विकल्प ही गलत थे। गणित के सवालों में आंकड़े गलत थे। कई केंद्रों पर प्रश्नपत्र देरी से पहुंचे। केंद्रों में पूरी तरह से अव्यवस्था थी। बच्चों के अंदर पेपर में पूछे गए सवालों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही जिसके कारण अभ्यर्थी सही से पेपर नहीं दे पाए। कुल मिलाकर सरकार निष्पक्ष परीक्षा कराने में फेल रही।

उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जो इतने पड़ पैमाने पर गड़बडिय़ां और अनियमितता हुई है बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एचटेट का पेपर दोबारा से करवाया जाए। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और जो दोषी मिले उनपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular