Sunday, May 19, 2024
HomeGT एक्सक्लूसिवपीजीआई में ऑनर किलिंग! जहरीला टीका लगाने के 27 दिन बाद महिला...

पीजीआई में ऑनर किलिंग! जहरीला टीका लगाने के 27 दिन बाद महिला की मौत

- Advertisment -

चंडीगढ़ PGI में फर्जी नर्स बनकर युवती ने लगाया था महिला को जहरीला इंजेक्शन, 16 दिन से लाइफ स्पोर्ट पर थी महिला, लव मैरिज से खफा भाई ने मारने की प्लानिंग बनाई थी।

- Advertisment -

चंडीगढ़। पीजीआई चंडीगढ़ में ऑनर किलिंग जैसी धिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया था। पीजीआई में फर्जी नर्स बनकर युवती ने 27 दिन पहले गायनी वार्ड में दाखिल एक महिला को जहरीला इंजेक्शन दे दिया था। महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था, आखिरकार महिला ने रविवार को दम तोड़ दिया। हालांकि इस ऑनरकिलिंग के मामले में पुलिस ने 21 नवंबर को आरोपी फर्जी नर्स समेत मृतका के भाई और जीजा के अलावा एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन तब से महिला जीवन और मौत के बीच जूझ रही थी।

पीजीआई चंडीगढ़
27 दिन बाद तोडा दम

चंडीगढ़ PGI में जहरीला टीका लगाने के 27 दिन बाद बीती शाम को महिला ने दम तोड़ दिया। महिला हरप्रीत कौर को उसके भाई जसमीत सिंह ने लव मैरिज के कारण जहरीला टीका लगवाया था। इस मामले में पुलिस ने उसके मामा की लड़की के पति बूटा सिंह को भी गिरफ्तार किया था। यह शादी के बाद मारने का मामला सामने आ रहा था। पुलिस इसी मुद्दे पर काम कर रही थी। अब हरप्रीत कौर की मौत के बाद पुलिस ने इसमें मर्डर का भी मामला दर्ज कर लिया है।

मनदीप सिंह अस्पताल में बनाता है आयुष्मान कार्ड

​​​​​​​जसमीत सिंह और बूटा सिंह ने साजिश करने के बाद इस मामले में मनदीप सिंह से संपर्क किया। मनदीप सिंह ने प्लानिंग के तहत केयरटेकर का काम करने वाली युवती जसप्रीत कौर से संपर्क किया। जसप्रीत कौर को कहा गया कि एक दिन की पीजीआई में केयरटेकर की जरूरत है। उसे मल्टीविटामिन का इंजेक्शन देना है। इसके लिए उसे 3 हजार रुपए दिए जाएंगे। जिसमें से मनदीप ने 1 हजार रुपए उसे ऑनलाइन ट्रांसफर भी कर दिए। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि जसमीत सिंह ने 10 लाख रुपए में सौदा तय करने के बाद 50 हजार अपने जीजा बूटा सिंह को दिए थे। यह पैसे बूटा सिंह ने आगे मनदीप सिंह को दे दिए थे। मनदीप सिंह ने इन्हीं 50 हजार में से 1 हजार केयर टेकर जसप्रीत कौर को ट्रांसफर किए थे।

हरप्रीत कौर को जहरीला इंजेक्शन देने वाली आरोपी जसप्रीत कौर
नींद की गोली और सैनिटाइजर से बनाया इंजेक्शन​​​​​​​

पीजीआई में उपचार कर रहे डॉक्टरों को पीड़ित महिला को एंटीडोट देने के बाद भी कोई रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा था। इस पर डॉक्टर को यह जानना जरूरी था कि महिला को कौन सा जहरीला इंजेक्शन दिया गया है। सबसे पहले पुलिस ने आरोपियों से उसी के बारे में पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि जसमीत सिंह बूटा सिंह और मनदीप सिंह तीनों ने यूट्यूब पर देखकर जहरीला इंजेक्शन बनाने का तरीका खोजा। इसमें उन्होंने कॉकरोच मारने वाली हिट, सैनिटाइजर और पांच नींद की गोलियों का मिश्रण बनाकर इंजेक्शन तैयार किया था।

लव मैरिज से संबंधित है पूरा मामला

बता दें कि पीजीआई चंडीगढ़ में हुआ यह पूरा मामला लव मैरिज से संबंधित है। जहां पटियाला के राजपुरी से रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने किसी अलग जाति के व्यक्ति के साथ शादी कर ली थी। इसके चलते उसके परिवार में विवाद चल रहा था। विवाद इस कदर बढ़ गया कि भाई अपनी बहन की जान का दुश्मन बन बैठा। ऐसे में भाई जसमीत सिंह ने ऑनर किलिंग के मकसद से पीजीआई में भर्ती अपनी बहन को जहरीला इंजेक्शन लगवाया। जसमीत की बहन ने कुछ समय पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था। इस दौरान उसे किडनी में इंफेक्शन हो गया था। ऐसे में वह गायनी वार्ड में भर्ती थी। जहां एक नकली नर्स यह कहते हुए इंजेक्शन लगा दिया कि उसे डॉक्टर ने कहा है। इंजेक्शन लगने से पहले महिला धीरे-धीरे रिकवर कर रही थी लेकिन जहरीला इंजेक्शन लगने के बाद उसकी तबीयत और खराब होने लगी। ऐसे में 16 नवंबर से ही उसे लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। आखिरकार, रविवार देर रात महिला की मौत हो गई।

आरोपी भाई जसमीत सिंह,  जीजा बूटा सिंह,  मनदीप सिंह,  केयर टेकर जसप्रीत कौर पुलिस की गिरफ्त  में
आरोपी भाई जसमीत सिंह, जीजा बूटा सिंह, मनदीप सिंह, केयर टेकर जसप्रीत कौर पुलिस की गिरफ्त में
शादी के बाद से मिल रही थी जान से मारने की धमकी

ऐसे में चंडीगढ़ पुलिस महिला की ननद और पति के कहने पर मामला दर्ज किया था। महिला के पति गुरविंदर सिंह ने चंडीगढ़ पुलिस को बताया था ‘जब से हम दोनों की शादी हुई है, तब से उसके घर वाले हम दोनों को फोन के जरिए और रास्ते में जान से मारने की धमकियां दे रहे थे।’ 24 वर्षीय महिला ने 3 नवंबर 2023 को एक बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन, किडनी में इंफेक्शन के चलते बनूड़ के अस्पताल ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। इसके बाद से वह नेहरू अस्पताल की तीसरी मंजिल में गायनी वार्ड में भर्ती थी। इसी बीच महिला को जान से मारने के लिए लिए उसे इंजेक्शन दिया गया था। ऑनर किलिंग का मामला मानते हुए पुलिस जांच में जुटी थी।

मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

वहीं, कुछ दिनों बाद महिला समेत चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी पटियाला और संगरूर के रहने वाले थे। जिस महिला ने नकली नर्स बनाकर इंजेक्शन लगाया था, वह महिला ऑनर किलिंग जैसे गिरोह का हिस्सा थी और वह संगरूर की रहने वाली थी। हरमीत कौर के भाई जसमीत कौर ने अपनी बहन को जान से मारने के लिए पैसे देकर इंजेक्शन लगवाया था। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया था। फिलहाल अब पुलिस ने ऑनर किलिंग हत्या का मामला जोड़ दिया है और सभी आरोपी सलाखों के पीछे हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular