Thursday, September 10, 2026
Homeदिल्लीHOMRE लिमिटेड का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, राजस्व और शुद्ध लाभ...

HOMRE लिमिटेड का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, राजस्व और शुद्ध लाभ में उल्लेखनीय बढ़ोतरी

नई दिल्ली : नवीकरणीय ऊर्जा एवं सतत औद्योगिक समाधानों के क्षेत्र में कार्यरत HOMRE लिमिटेड (पूर्व में ट्राइटन कॉर्प लिमिटेड) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1) के अनऑडिटेड वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। कंपनी ने इस तिमाही में आय और मुनाफे में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है।

कंपनी के स्टैंडअलोन वित्तीय परिणामों के अनुसार,  जून 2026 तिमाही में कुल परिचालन आय 1,192.29 लाख रुपये रही। कर पूर्व लाभ (PBT) 84.82 लाख रुपये रहा, जबकि कर पश्चात शुद्ध लाभ (PAT) 63.46 लाख रुपये दर्ज किया गया। कुल व्यापक आय भी 63.46 लाख रुपये रही और प्रति शेयर आय (EPS) 0.032 रुपये रही। समेकित (कंसोलिडेटेड) परिणामों में भी कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया।

HOMRE लिमिटेड बायोमास ऊर्जा, मेटल रिसाइक्लिंग और पर्यावरण-अनुकूल औद्योगिक समाधानों के क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी कृषि अवशेषों से बायोमास पेलेट्स एवं ब्रिकेट्स का उत्पादन कर स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है, वहीं मेटल रिसाइक्लिंग के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और प्रदूषण में कमी लाने का भी काम कर रही है। कंपनी का उद्देश्य सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देना और सतत औद्योगिक विकास को गति देना है।

कंपनी प्रबंधन का कहना है कि भारत में नवीकरणीय ऊर्जा, स्वच्छ ईंधन और हरित औद्योगिक समाधानों की बढ़ती मांग से भविष्य में विकास के नए अवसर मिलेंगे। कंपनी नई तकनीकों, अनुसंधान और सतत व्यवसाय मॉडल के माध्यम से निवेशकों, ग्राहकों और समाज के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने तथा हरित भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular