Monday, October 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के काफिले की गाड़ियां सोमवार सुबह करीब 1 1बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) पर हादसे का शिकार हो गईं। हालांकि, राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं। राहुल गांधी लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, सुल्तानपुर के हालियापुर के पास एक्सप्रेसवे पर अचानक ब्रेक लगने से काफिले की चार गाड़ियां और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं। हादसे में राहुल गांधी के साथ चल रहे कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

राहुल गांधी सोमवार को मानहानि मामले में सुनवाई के लिए लखनऊ से सुल्तानपुर जा रहे थे। उन्हें सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए (MP/MLA)  अदालत में पेश होना है। यह मामला अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है।

RELATED NEWS

Most Popular