Monday, October 26, 2026
Homeहरियाणारोहतकजैड ग्लोबल स्कूल में सजा रेट्रो बॉलीवुड का रंगीन संसार

जैड ग्लोबल स्कूल में सजा रेट्रो बॉलीवुड का रंगीन संसार

Rohtak News : जैड ग्लोबल स्कूल रोहतक की ऑप्टिमा शाखा में 24 एवं 25 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष समारोह की थीम “Retro to Metro Bollywood” रही, जिसमें हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर से लेकर 90 के दशक के लोकप्रिय अभिनेता-अभिनेत्रियों और फिल्मों की मनमोहक झलक देखने को मिली। साथ ही, विद्यार्थियों ने आज के लोकप्रिय बॉलीवुड कलाकारों की भूमिकाओं और गीतों पर प्रस्तुतियां देकर रेट्रो थीम को आधुनिक बॉलीवुड से भी जोड़ा और संदेश दिया कि हर दौर हमें कुछ ना कुछ सिखाता है जैसे- दोस्ती, मेहनत ,साहस,धैर्य,समर्पण, सकारात्मकता,अनुशासन, जीवन जीने की कला, आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य, संगीत एवं रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से राजकपूर के दौर से लेकर अब तक के बॉलीवुड की यादों को जीवंत कर दिया। पारंपरिक गीतों, आकर्षक वेशभूषा और मनोरंजक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बॉलीवुड के स्वर्णिम युग की याद दिला दी। वहीं, समकालीन कलाकारों पर आधारित प्रस्तुतियों ने समारोह में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, राजेश जैन (MD LPS Bossard,Rohtak)  सुमनदीप (डीपीटी रोहतक), प्रोफेसर संदीप बंसल (रजिस्ट्रार एमडीयू रोहतक) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अतिथि भाजपा नेता सतीश नांदल, गुलाब कौशिक (पुजारी मॉं भ्रामरी, बनभौरी हिसार) ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और टीम भावना का विकास करते हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। दो दिवसीय इस भव्य समारोह ने दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ भारतीय सिनेमा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से भी रूबरू कराया।
समारोह का समापन विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों, रेट्रो धुनों, आधुनिक बॉलीवुड के रंग और उत्साहपूर्ण तालियों के बीच हुआ। मंच पर साकार हुए पुराने दौर के सदाबहार किरदारों से लेकर समकालीन सितारों की झलक ने नेक महत्वपूर्ण संदेश दिए।

आदरणीय संचालक डॉ. चंद्र गर्ग, प्राची गर्ग जी, निदेशक मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग, डीन हरजीत कौर घुम्मन जी, उपप्रधानाचार्य योगेश गांधी जी के कुशल संयोजन से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी ने नन्हे कलाकारों और विद्यार्थियों की प्रतिभा, अध्यापकों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए संदेश दिया कि शिक्षकों का समर्पण और अभिभावकों का सहयोग इस सफलता की नींव है।

RELATED NEWS

Most Popular