Monday, October 26, 2026
Homeहरियाणाहरियाणा केसरी, हरियाणा कुमार और हरियाणा कुमारी के खिताबों के लिए पहलवानों...

हरियाणा केसरी, हरियाणा कुमार और हरियाणा कुमारी के खिताबों के लिए पहलवानों ने दिखाए रोमांचक दांव-पेंच

खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की धरती सदियों से कुश्ती और अन्य पारंपरिक खेलों की समृद्ध विरासत के लिए जानी जाती है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का गौरव बढ़ाया है। केंद्र और प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। हरियाणा सरकार द्वारा बनाई गई खेल नीति खेल प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाकर उनके सपनों को पंख लगाने का काम कर रही है।

हरियाणा केसरी फ्रीस्टाइल के पुरुष वर्ग के 74 से 125 किलोग्राम भार वर्ग में अर्जुन निवासी झज्जर ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सुमित निवासी हिसार ने रजत पदक और भूपेंद्र निवासी रोहतक ने कांस्य पदक जीता।

खेल राज्य मंत्री हरियाणा खेल एवं युवा मामले विभाग की ओर से पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल-2026 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कुश्ती केवल शारीरिक शक्ति का खेल नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, संघर्ष और आत्मसम्मान की भावना को भी मजबूत करती है। अखाड़ों की परंपरा ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को जीवंत बनाए रखा है। ऐसे आयोजनों से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

22 से 24 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 23 जिलों के 792 पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सीनियर आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला पहलवानों ने हरियाणा केसरी, हरियाणा कुमार और हरियाणा कुमारी के खिताबों के लिए मुकाबले किए।

विजेताओं को मिले लाखों रुपये के पुरस्कार

  • हरियाणा केसरी फ्रीस्टाइल के पुरुष वर्ग के 74 से 125 किलोग्राम भार वर्ग में अर्जुन पिता सतेंद्र सिंह निवासी झज्जर ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और 1 लाख 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की। सुमित पिता संजय निवासी हिसार ने रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और 1 लाख रुपये की राशि हासिल की। वहीं, भूपेंद्र.पिता चंद्रसेना सोकमल सिंह निवासी रोहतक ने कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की।
  • हरियाणा केसरी ग्रीको-रोमन के पुरुष वर्ग के 77 से 130 किलोग्राम भार वर्ग में विपिन पिता कुलदीप कुमार निवासी सोनीपत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें 1 लाख 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। हरदीप पिता सतीश निवासी झज्जर ने रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और 1 लाख रुपये हासिल किए। वहीं, पीयूष कुमार पिता अमित पाल निवासी महरौली ने कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि अपने नाम की।
  • हरियाणा केसरी मिट्टी कुश्ती प्रतियोगिता में रजत राठौर पिता सुमित कुमार निवासी झज्जर ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और 1 लाख 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की। अमरदीप कुमार पिता बलवान निवासी सोनीपत ने रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और 1 लाख रुपये की राशि हासिल की। मोहित फौगाट पिता सुरेंद्र सिंह निवासी फरीदाबाद ने कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त की।
  • हरियाणा कुमार फ्रीस्टाइल के पुरुष वर्ग के 74 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक पिता अजमेर निवासी हिसार ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की। परविंदर, पिता जयबीर, निवासी महेंद्रगढ़ ने रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और 51 हजार रुपये की राशि प्राप्त की। वहीं, दीपक पिता परमिंदर, निवासी दरदरी ने कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की।
  • हरियाणा कुमार ग्रीको-रोमन के पुरुष वर्ग के 77 किलोग्राम भार वर्ग में सचिन कुमार पिता कृष्ण कुमार निवासी हिसार ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की। सचिन पिता यशवीर मलिक निवासी जींद ने रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और 51 हजार रुपये प्राप्त किए। वहीं विकास राणा पिता महेंद्र सिंह, निवासी रोहतक ने कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की।
  • महिला वर्ग में हरियाणा केसरी के 62 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में काजल, पिता रविंद्र, निवासी चरखी दादरी ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और 1 लाख 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की। कीर्ति पिता धर्मबीर निवासी सोनीपत ने रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और एक लाख रुपये की राशि हासिल की। वहीं प्रियंका पिता संजय, निवासी रोहतक ने कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि अपने नाम की।
  • हरियाणा कुमारी महिला वर्ग के 62 किलोग्राम भार वर्ग में नेहा सांगवान, पिता अमित निवासी चरखी दादरी ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की। पुष्पा पिता जयबीर निवासी भिवानी ने रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और 51 हजार रुपये की राशि हासिल की। वहीं, जानवी पिता बलजीत निवासी सोनीपत ने कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त की।
RELATED NEWS

Most Popular