Thursday, May 21, 2026
Homeव्यापारमुनाफे के साथ नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ी HOMRE LIMITED, वित्त वर्ष...

मुनाफे के साथ नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ी HOMRE LIMITED, वित्त वर्ष 2025-26 का परिणाम रहा शानदार

नई दिल्ली : देश की अग्रणी सार्वजनिक कंपनी HOMRE LIMITED मुनाफे के साथ आगे बढ़ रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिए हैं। बुधवार को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित हुई, जिसमें ऑडिटेड स्टैंडअलोन एवं कंसोलिडेटेड वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी गई।

कंपनी ने बेहतर संचालन क्षमता और प्रभावी व्यावसायिक रणनीति के दम पर आय और लाभ दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि की है। कंपनी ने विशेष रूप से बायोमास पेलेट्स और मेटल्स सेक्टर में अपने कारोबार का तेजी से विस्तार किया है।

कंपनी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, स्टैंडअलोन आधार पर कुल आय 1,577.09 लाख रुपए रही, जबकि शुद्ध लाभ 118.69 लाख रुपए दर्ज किया गया। जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में यह प्रदर्शन कंपनी की मजबूत व्यावसायिक रणनीति एवं बेहतर संचालन क्षमता को दर्शाता है।

प्रबंधन के अनुसार, “HOMRE LIMITED आने वाले वर्षों में सतत विकास, बेहतर निवेश अवसरों और नए व्यवसायिक विस्तार पर फोकस करेगी। कंपनी का उद्देश्य केवल वित्तीय वृद्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार और भविष्य उन्मुख व्यवसाय मॉडल को बढ़ावा देना भी है।

वहीं बोर्ड बैठक में कॉर्पोरेट प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में अहम निर्णय लिया है। प्रतिभा शर्मा को कंपनी सचिव एवं अनुपालन अधिकारी नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति 20 मई 2026 से प्रभावी होगी।। कंपनी का मानना है कि उनके अनुभव और नेतृत्व से कॉर्पोरेट गवर्नेंस को और मजबूती मिलेगी।

बता दें कि HOMRE LIMITED (पूर्व में Triton Corp Limited) एक सूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनी है, जिसका पंजीकृत कार्यालय नई दिल्ली में स्थित है। कंपनी वर्तमान में विभिन्न उभरते क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति मजबूत कर रही है ।

RELATED NEWS

Most Popular