भरतपुर : HOMRE लिमिटेड ने नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान के भरतपुर में एक नए बायोमास पेलेट प्लांट की शुरुआत की है। यह परियोजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इस संयंत्र की उत्पादन क्षमता प्रतिदिन लगभग 25 से 30 टन है। यहां दो प्रमुख उत्पाद तैयार किए जाएंगे- 90 mm बायोमास ब्रिकेट्स और 16 mm बायोमास पेलेट्स। जिसे भविष्य में तकनीकी अपग्रेड के साथ और बढ़ाने की योजना है। उत्पादों का मुख्य बाजार दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत का औद्योगिक क्षेत्र है।
बायोमास पेलेट में कृषि अवशेष, पराली, लकड़ी के बुरादे और अन्य जैविक पदार्थों से तैयार किया जाता है। इसे कोयला और फर्नेस ऑयल का स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल विकल्प माना जाता है।
कपनी के अनुसार, उत्पादन में कच्चे माल के रूप में इस संयंत्र में मुख्यतः सरसों की भूसी का उपयोग किया जाएगा। भविष्य में उत्पादन प्रक्रिया में कपास के पौधों के अवशेष को भी शामिल करने की योजना है, जिससे कृषि अपशिष्ट का अधिक प्रभावी उपयोग संभव हो सकेगा।
कंपनी का कहना है कि इस परियोजना का उद्देश्य केवल ईंधन उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे प्रोजेक्ट न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और किसानों की आय बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बता दें कि HOMRE LIMITED (पूर्व में Triton Corp Limited) एक सूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनी है, जिसका पंजीकृत कार्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

