Wednesday, August 5, 2026
Homeहरियाणाहिसार की रिंकी ने 100 किलोमीटर मास स्टार्ट में जीता स्वर्ण पदक,...

हिसार की रिंकी ने 100 किलोमीटर मास स्टार्ट में जीता स्वर्ण पदक, कुरुक्षेत्र की कविता ने रजत हासिल किया

कुरुक्षेत्र : हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ द्वारा आयोजित 17वीं राज्य रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता के तीसरे व अंतिम दिनकई रोमांचक मुकाबले हुए। पुरुष वर्ग की 120 किलोमीटर मास स्टार्ट स्पर्धा में कुरुक्षेत्र के विश्वजीत ने स्वर्ण पदक जीता, कुरुक्षेत्र के ही प्रिंस ने रजत तथा करनाल के सुमित ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

महिला वर्ग की 100 किलोमीटर मास स्टार्ट स्पर्धा में हिसार की रिंकी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि कुरुक्षेत्र की कविता ने रजत और फतेहाबाद की ज्योति ने कांस्य पदक हासिल किया।

पुरुष वर्ग की 40 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में भिवानी के मनजीत ने स्वर्ण, फतेहाबाद के अनिल ने रजत और फतेहाबाद के ही साहिल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं महिलाओं की 30 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में झज्जर की मीनाक्षी ने स्वर्ण, झज्जर की पारुल ने रजत और हिसार की ज्योति ने कांस्य पदक जीता। मिक्स टीम रिले में फतेहाबाद ने स्वर्ण, करनाल ने रजत और कुरुक्षेत्र ने कांस्य पदक अपने नाम किया। विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।

 

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular