Monday, March 23, 2026
Homeपंजाबपंजाब के कई जिलों में भारी बारिश, कोहरे का अलर्ट जारी

पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश, कोहरे का अलर्ट जारी

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर पड़ रहा है। पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश के बाद औसत तापमान 7.2 डिग्री गिर गया है। जिसके बाद दिन का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री नीचे गिर गया। बारिश के बाद पंजाब-चंडीगढ़ में कोहरे का असर दिखेगा। पंजाब और चंडीगढ़ में कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब है कि कुछ क्षेत्रों में दृश्यता 100 मीटर तक गिर सकती है।

कोहरे का अलर्ट जारी
चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के 17 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, मालेरकोटला, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

चंडीगढ़, पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान 8.8 मिमी बारिश हुई है। इसके अलावा बरनाला में 19 मिमी, अमृतसर में 10 मिमी, लुधियाना में 1.4, पटियाला में 5, पठानकोट में 4, बठिंडा में 12, मोगा में 10.5 और मोहाली में 7.5 मिमी बारिश हुई।

Farmers Protest : एसकेएम ने पंजाब और हरियाणा में की किसान महापंचायत की घोषणा

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ अभी भी सक्रिय है। अब मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना बहुत कम है। हालाँकि, पहाड़ों में बर्फबारी हो सकती है। जिसके बाद पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट आएगी। रविवार से पंजाब और चंडीगढ़ में शीतलहर को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

इस मौसम में इन बातों का रखें ख्याल
मौसम विभाग के मुताबिक मौसम की स्थिति को देखते हुए पेड़ों के पास न जाएं और न ही उनके नीचे शरण लें। जितना हो सके बाहर जाने से बचें। तालाबों और झीलों आदि के पास जाने से बचें।

RELATED NEWS

Most Popular