Thursday, September 19, 2024
Homeपंजाबपंजाब-चंडीगढ़ में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

पंजाब-चंडीगढ़ में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

आज रात से पंजाब और चंडीगढ़ में फिर से सक्रिय होगा मॉनसून। इसके साथ ही मौसम भी बदलेगा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, आज (रविवार) बारिश की कोई चेतावनी नहीं है।

आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। इसके साथ ही राज्य के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है और यह सामान्य के करीब है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 39.1 डिग्री दर्ज किया गया।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान बोले – कांग्रेस 70 से ज्यादा सीट जीतकर बनाएगी बड़े बहुमत की सरकार

हालांकि मौसम अभी भी गर्म और उमस भरा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 2013 और 2019 के बाद इस साल अगस्त महीने में अच्छी बारिश हुई है। अगस्त माह में 156.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। जो इस सीजन में हुई बारिश से 7 मिमी अधिक है। इसी तरह चंडीगढ़ में अगस्त महीने में 351.6 मिमी बारिश हुई है। जो इस सीजन में हुई बारिश से 23 मिमी अधिक है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular