Sunday, August 16, 2026
Homeपंजाबपंजाब, जंडियाला गुरु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 8 से 10...

पंजाब, जंडियाला गुरु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 8 से 10 घायल

पंजाब, अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु से थोड़ी दूर गांव नंगल में एक परिवार द्वारा अवैध रूप से चलाई जा रही पटाखा फैक्ट्री में रविवार को जोरदार विस्फोट हो गया।

इस धमाके से 8 से 10 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें घर की मालकिन कुलदीप कौर समेत 6 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिवार पर अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चलाने का आरोप लगाया जा रहा है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular