Thursday, September 19, 2024
HomeहरियाणाभिवानीHBSE Exams : 16 अक्टूबर से संचालित होंगी सेकेण्डरी व सीनियर सेकेण्डरी...

HBSE Exams : 16 अक्टूबर से संचालित होंगी सेकेण्डरी व सीनियर सेकेण्डरी पूरक परीक्षाएं

HBSE Exams : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाए जाने वाली सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की पूरक परीक्षाएं 16 अक्तूबर से आरम्भ होंगी। परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है।

यह जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि सेकेण्डरी एवं सीनियर सेकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) सीटीपी, ओसीटीपी, रि-अपीयर, कम्पार्टमेंट(EIOP), अतिरिक्त विषय व अंक सुधार विषय की परीक्षाएं 16 अक्तूबर से आरम्भ होकर 09 नवम्बर, 2024 तक संचालित होंगी।

उन्होंने आगे बताया कि सेकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं 16 अक्तूबर से आरम्भ होकर 24 अक्तूबर, 2024 तक तथा सीनियर सेकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं 09 नवम्बर, 2024 तक संचालित होंगी।

डॉ. वीपी यादव ने बताया इसके अतिरिक्त डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2023-25 की प्रथम वर्ष (नियमित) (For Minority College Only) अक्तूबर-2024 परीक्षाएं 16 अक्तूबर से आरम्भ होकर 26 अक्तूबर, 2024 तक संचालित करवाई जाएगी। सभी परीक्षाओं का समय दोपहर 2बजे से सांय 5 बजे तक रहेगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular