Tuesday, August 4, 2026
HomeदेशADGP वाई पूरन कुमार ने खुद को मारी गोली, पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज...

ADGP वाई पूरन कुमार ने खुद को मारी गोली, पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज रोहतक में तैनात थे

हरियाणा के सीनियर पुलिस अधिकारी ADGP वाई पूरन कुमार ने मंगलवार दोपहर को चंडीगढ़ सेक्टर 11 में अपने आवास पर खुद को गोली मार ली। अभी वह पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज सुनारिया रोहतक में तैनात थे।

मिली जानकारी के अनुसार,  वाई. पूरन कुमार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या की है। उनकी बेटी ने जब उनका शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम जांच कर रही। फिलहाल पुलिस ने अभी आत्महत्या करने की पुष्टि नहीं की।

बता दें ADGP वाई पूरन कुमार 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी पत्नी अमनीत पी कुमार हरियाणा कैडर कीआईएएस अधिकारी हैं। वह अभी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान दौरे पर हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular