Wednesday, September 23, 2026
HomeदेशHBSE Exam : हरियाणा बोर्ड ने जारी किए अक्तूबर परीक्षा के...

HBSE Exam : हरियाणा बोर्ड ने जारी किए अक्तूबर परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

HBSE Exam : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ व सचिव दीपक बाबुलाल करवा ने बताया कि शिक्षा  बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सेकेण्डरी/सीनियर सेकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) परीक्षा अक्तूबर-2026 के प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) 22 सितंबर, 2026 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। परीक्षार्थी अपना रंगीन प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट दिए गए लिंक से पिछला अनुक्रमांक/नाम, पिता का नाम, माता का नाम/रजिस्ट्रेशन नं. भरते हुए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सेकेण्डरी/सीनियर सेकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की पूरक परीक्षाएं 1 अक्तूबर से 22 अक्तूबर, 2026 तक संचालित हो रही हैं। परीक्षा का समय दोपहर 02.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक रहेगा। इस परीक्षा में 140 परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 39537 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे, जिनमें 25646 छात्र व 13891  छात्राएं शामिल हैं।
उन्होंने आगे बताया कि सेकेण्डरी (शैक्षिक) परीक्षा में 8462 परीक्षार्थी तथा सीनियर सेकेण्डरी (शैक्षिक) परीक्षा में 7647 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसी प्रकार सेकेण्डरी (मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में 8850 परीक्षार्थी तथा सीनियर सेकेण्डरी (मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में 14578 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को रंगीन प्रवेश-पत्र पर आवेदन-पत्र भरते समय स्कैन किया गया रंगीन फोटो प्रवेश-पत्र पर चिपका कर किसी राजकीय/अराजकीय मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्राचार्य/मुख्याध्यापक या किसी राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी को प्रवेश-पत्र एवं मूल पहचान-पत्र (आधार कार्ड आदि) के बिना परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षार्थी अपने आधार कार्ड पर नवीनतम फोटो अपडेट करवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने आगे बताया कि परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र पर दिए गए दिशा-निर्देंशों का पालन करते हुए परीक्षा आरंभ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। प्रवेश-पत्र पर तिथि अनुसार परीक्षार्थी एवं पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर होने अनिवार्य है इसलिए परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र को लैमिनेशन न करवाएं।

उन्होंने बताया कि सेकेण्डरी/सीनियर सेकेण्डरी(शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) परीक्षा के परीक्षार्थी अपने प्रवेश-पत्र के विवरणों को जांच लें यदि विवरणों में कोई त्रुटि है तो बोर्ड कार्यालय में आकर शुद्धि अवश्य करवा लें। परीक्षा आरंभ होने उपरांत किसी भी परीक्षार्थी को फोटो व हस्ताक्षर में परिवर्तन करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी परीक्षार्थी का प्रवेश-पत्र जारी नहीं हुआ तो वह बोर्ड कार्यालय में वांछित दस्तावेज प्रस्तुत करें तदोपरांत ही अनुक्रमांक जारी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि किसी दूसरे/अन्य के स्थान पर परीक्षा में प्रविष्ट होना/परीक्षा देना एक दण्डनीय अपराध है, जिसमें परीक्षार्थी के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करवाई जाएगी। परीक्षा केन्द्र में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जैसे मोबाइल, कलकुलेटर, स्मार्ट वॉच आदि का प्रयोग वर्जित होगा।

उन्होंने आगे बताया कि लेखक हेतु नियमानुसार पात्र दिव्यांग परीक्षार्थी द्वारा बोर्ड कार्यालय/केन्द्र अधीक्षक/मुख्य केन्द्र अधीक्षक से लेखक की अनुमति ली जानी आवश्यक है। लेखक से संबंधित दस्तावेज बोर्ड कार्यालय में ई०मेल से या दस्ती जमा करवाने होंगे।

उन्होंने बताया कि सेकेण्डरी/सीनियर सेकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने मेें किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर बोर्ड वेबसाइट पर जारी हेल्पलाइन नं० 01664-254309 सेकेण्डरी शाखा की ई-मेल [email protected] व सीनियर सेकेण्डरी शाखा की ई-मेल [email protected] तथा मुक्त विद्यालय की ई-मेल [email protected] पर तुरन्त संपर्क करते हुए समाधान करवाना सुनिश्चित करें।

RELATED NEWS

Most Popular