Tuesday, April 30, 2024
HomeपंजाबHaryana Weather: छिटपुट बारिश ने हरियाणा में बढ़ाई ठंड, इन जिलों में...

Haryana Weather: छिटपुट बारिश ने हरियाणा में बढ़ाई ठंड, इन जिलों में गिरा तापमान, जानें आगे के मौसम का हाल

Haryana Weather Update: हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। हरियाणा के कुछ जिलों में ठंड बढ़ गई है। आज से उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार कृषि मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में गहरी धुंध या घना कोहरा छाया रहा तथा कुछ एक स्थानों पर दृश्यता 500 मीटर तक आंकी गई। आज ज्यादातर क्षेत्रों मे कोल्ड डे या सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। आज 13 जनवरी को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्विद्यालय की कृषि मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान अर्थात दिन का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 18 जनवरी तक आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी व उत्तरपश्चिमी शीत हवायों के चलने की संभावना है। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से अलसुबह धुंध रहने की संभावना है। इस दौरान रात्रि तापमान में भी गिरावट आने के साथ साथ दिन के तापमान में भी गिरावट की संभावना है जिससे अगले तीन दिन अर्थात 16 जनवरी तक कोल्डडे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में जम्मू और कश्मीर, लद्दाख के अधिकांश स्थानों पर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी दर्ज की गई। इसी अवधि के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश भी देखी गई। मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य सीमा के करीब बना रहा। हिसार में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, सिरसा में 7.5 डिग्री, राज्य की राजधानी चंडीगढ़ में 9.2, नारनौल में 9.5, करनाल में 10.6, रोहतक में 11.2 और अंबाला में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular