Tuesday, April 30, 2024
HomeहरियाणाHaryana Weather Update: हरियाणा में बदल रहा मौसम, ठंड से राहत, जानें...

Haryana Weather Update: हरियाणा में बदल रहा मौसम, ठंड से राहत, जानें आगे के मौसम का हाल

जनवरी के महीने में कड़ाके की ठंड के बाद अब उत्तर भारत के मौसम में तेजी के साथ बदलाव हो रहा है। हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री ऊपर चढ़ गया, जिससे ठंड से कुछ राहत मिली। आइए आपको बताते हैं कि आने वाले दिनों में कैसा मौसम रहेगा।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 10 फरवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दो पश्चिमिविक्षोभ जो कल 6 फरवरी तथा 8 फरवरी को संभावित है जिनके आंशिक प्रभाव से 7 फरवरी तथा 9 व 10 फरवरी को राज्य में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है जिसके प्रभाव से दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित। इस दौरान हवाओं की दिशा में भी बदलाव होने की भी संभावना है।

मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में, अंबाला का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8, 8.5, 10.4, 9.6 और 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। पटियाला, पठानकोट, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.7, 13.1, 12.2 और 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular