Wednesday, August 19, 2026
HomeGT एक्सक्लूसिवHaryana Weather Update : हरियाणा में मानसून फिर हुआ कमजोर, जानें-मौसम का...

Haryana Weather Update : हरियाणा में मानसून फिर हुआ कमजोर, जानें-मौसम का लेटेस्ट अपडेट

Haryana Weather Update : हरियाणा फिर से मानसून कमजोर हो गया है। 26 अगस्त तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। क्योंकि मानसून टर्फ एक बार फिर से हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिण में राजस्थान पर चलीं गईं हैं। अगले 5 दिनों तक गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, और महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ की संभावना बन रही है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि दो विपरीत सिरों पर बने निम्न दबाव क्षेत्रों से देश में मानसून सक्रिय रहेगा। महाराष्ट्र तट के पास अरब सागर में बना सिस्टम कमजोर होकर कोंकण तट पर बारिश करेगा। दूसरा सिस्टम पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश से होकर गुजरात पहुंचेगा। डिप्रेशन अब पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान और गुजरात के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश देगा।सबसे ज्यादा खतरा गुजरात के लिए है गुजरात के कई जिले बाढ़ ग्रस्त हो सकते हैं रेड अलर्ट की स्थिति बनी हुई है। उत्तर प्रदेश बिहार पंजाब हरियाणा और दिल्ली में खंड वर्षा होगी।

हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों पर इस मौसम प्रणाली का हल्का असर देखने को मिलेगा यहां तेज गति से हवाएं चलने और हल्की बारिश बूंदा-बांदी की संभावना बन रही है साथ ही साथ बादलों की आवाजाही बनी रहेगी जबकि शेष हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदा-बांदी देखने को मिलेगी। पहाड़ों पर बारिश कम हो जाएगी दक्षिण भारत में मानसून कमजोर रहेगा। अगस्त में बारिश की गतिविधियां बहुत अच्छी रहेगी, सितंबर का महीना में भी भी मानसून मजबूत बना रहेगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular