Wednesday, August 19, 2026
Homeहरियाणाघर में घुसकर दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

घर में घुसकर दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

जींद। घर में घुस कर महिला से दुष्कर्म और विरोध करने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देने का मामला सामने आया है।  उचाना थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

उचाना थाना इलाके की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की गांव खापड़ निवासी बिजेंद्र से दोस्ती रही है। वह अक्सर उनके घर आता-जाता रहता था। लगभग 20 दिन पहले वह घर में अकेली थी। उसी दौरान घर में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपित ने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

उचाना थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित बिजेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular