Friday, April 19, 2024
HomeहरियाणाHaryana Weather Update: हरियाणा में आज छाए रहेंगे बादल, एक या दो...

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज छाए रहेंगे बादल, एक या दो बार होगी बारिश

Haryana Weather Update: हरियाणा के मौसम का मिजाज बदल रहा है। शीतलहर, घना कोहरा और कड़ाके की ठंड के बाद अब बारिश की बारी है। बीते दिन मंगलवार को भी हरियाणा के कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। आज के दिन भी आमतौर पर हरियाणा में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में आज बुधवार के दिन एक या दो बार बारिश देखने को मिलेगी। हरियाणा में तापमान 11 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने दक्षिण हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में गरज और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की। आज बुधवार को हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश की भी भविष्यवाणी की। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 27 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की/मध्यम व्यापक से व्यापक वर्षा/बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों में हल्की/मध्यम पृथक से छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। इसने आगे कहा कि 26 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और अगले दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular