Wednesday, May 1, 2024
HomeहरियाणाHaryana Weather Update: हरियाणा के इस जिले में पड़ रही कड़ाके की...

Haryana Weather Update: हरियाणा के इस जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानें आज के मौसम का हाल

Haryana Weather Update: बीते कुछ दिनों में हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। हालांकि, फरवरी के शुरुआत से ही प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पंजाब और हरियाणा के अधिकांश स्थानों पर बुधवार को ठंड का प्रकोप बना रहा और न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दक्षिण पंजाब, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिमी और उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्से कोहरे की चादर में लिपटे रहे।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के सिरसा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हिसार का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबाला में यह 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक,मौसम पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 29 जनवरी से मौसम में बदलाव हुआ। जिससे राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई तथा उत्तरी, उत्तरपश्चिमी तथा दक्षिणी जिलों में पिछले दो दिनों में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हुई । इस दौरान रात्रि तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई तथा दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हुई।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा राज्य में मौसम कल 31 जनवरी दोपहर के बाद मौसम साफ हो जाने की संभावना है तथा 5 फरवरी तक मौसम आमतौर पर साफ व खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरपश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है परंतु दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वातावरण में नमी की अधिकता के कारण अगले तीन दिनों में अर्थात 2 फरवरी तक कहीं कहीं अलसुबह धुंध आने की भी संभावना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular