Saturday, April 27, 2024
HomeपंजाबWeather Update: हरियाणा-पंजाब में अभी जारी रहेगी सर्दी, इन राज्यों में बारिश...

Weather Update: हरियाणा-पंजाब में अभी जारी रहेगी सर्दी, इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Weather Update Today: बीते एक हफ्ते में उत्तर भारत का मौसम (weather) उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। एक और जहां पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो रही है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली समेत अन्य राज्यों में मौसम साफ बना हुआ है। दिल्ली एनसीआर के इलाकों में सर्दी काफी कम हो गई है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा और पंजाब में ठंड का प्रकोप अभी जारी रहेगा।

IMD के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान लद्दाख और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और असम के पूर्वी हिस्सों में बारिश होने की संभावना जाहिर की है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले 24-48 घंटे के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश, असम और मेघालय में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

हरियाणा का मौसम
मौसम रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में रविवार को कई जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ी। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा का न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.5 डिग्री सेल्सियस, 9.8 डिग्री सेल्सियस, 9 डिग्री सेल्सियस और 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीटीआई सीएचएस डीआईवी

पंजाब का मौसम
मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8.8 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 10 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular