Saturday, August 8, 2026
Homeदिल्लीHaryana Weather Update : ठंड के तेवर पड़ने लगे ढीले, तापमान में...

Haryana Weather Update : ठंड के तेवर पड़ने लगे ढीले, तापमान में बढ़ोतरी शुरू, जानिए- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल….

Haryana Weather Update : हरियाणा दिल्ली- एनसीआर में मौसम परिवर्तन शील बना हुआ है। धीरे-धीरे सम्पूर्ण इलाके में दिन के तापमान में बढ़ोतरी से ठंड के तेवर ढीले पड़ने लगे हैं। जबकि सुबह शाम ठंड अपने तेवर दिखा रही हैं।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभों ने ठंड के तेवरों को ढीला कर दिया है। इन पश्चिमी मौसम प्रणालियों का अंतराल कम होने से सम्पूर्ण इलाके में मौसम परिवर्तन शील बना हुआ है। सम्पूर्ण इलाके में बार बार हवाओं की दिशा में बदलाव से मौसम में अस्थिरता बनी हुई है।  पश्चिमी हवाएं सम्पूर्ण इलाके से नमी को सोख लेती है जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में एक बार फिर से दिन के तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है।

छिटपुट बूंदा-बांदी की गतिविधियां देखने को मिलेगी

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में रात्रि तापमान सामान्य के आसपास बने हुए हैं सम्पूर्ण इलाके में सुबह शाम के समय आमजन को ठंड से रूबरू होना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में सम्पूर्ण इलाके में लगातार मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढाव देखने को मिलेगा।10 फरवरी ( साेमवार) को भी एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में मौसम में बदलाव और आंशिक बादलवाही हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदा-बांदी की गतिविधियां देखने को मिलेगी हालांकि यह मौसम प्रणाली भी कमजोर हो गई है। इस मौसम प्रणाली के बाद हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 12 फरवरी से सम्पूर्ण इलाके में एक बार फिर से रात्रि तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular