Sunday, May 19, 2024
HomeहरियाणाHaryana Weather Update : हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ...

Haryana Weather Update : हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय, बारिश की संभावना

- Advertisment -
- Advertisment -

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे पांच अप्रैल तक हरियाणा के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हाेने से  तीन और चार अप्रैल को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, हिसार, भिवानी और चरखीदादरी में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं पांच अप्रैल को एक दो इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने मौसम के बारे में जानकारी देते हुए बताया हरियाणा राज्य में पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम आमतौर पर 5 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहने तथा बीच बीच में आंशिक बादल भी संभावित। इस दौरान 3 अप्रैल रात्रि को हवाएं के साथ पश्चिमी हरियाणा के कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है तथा 4 व 5 अप्रैल को आंशिक बादल जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाएं चलने की भी संभावना है। परंतु 6 अप्रैल से राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क संभावित जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular