Sunday, April 28, 2024
HomeहरियाणाHaryana weather Update : कई जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग...

Haryana weather Update : कई जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी…

Haryana weather Update :  हरियाणा में मार्च महीने के शुरुआत से लगातार मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मार्च महीने के अन्तिम दिनों में भी मौसम परिवर्तनशील है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में लगातार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में मौसम आमतौर पर परिवर्तन शील के साथ तापमान में उतार चढाव देखने को मिल रहा है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस से 38.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।

धीरे-धीरे गर्मी अपने रंग दिखाने लगी

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में गर्मी ने दस्तक दे दी है। सम्पूर्ण इलाके में धीरे-धीरे गर्मी अपने रंग दिखाने लगी है। दिन और रात के तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक बने हुए हैं। आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। आने वाले दिनों में लगातार एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में मार्च महीने के अंत तक और अप्रैल महीने की शुरुआत में भी मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा ।29 मार्च और उसके बाद 2 अप्रैल को दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा ।

 छिटपुट बूंदाबांदी और तेज गति से हवाएं चलने की संभावना

भारतीय मौसम विभाग ने इस दौरान सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। यानी मार्च महीने के अंत और अप्रैल महीने के शुरूआत में मौसम में आमतौर पर बदलाव देखने को मिलेगा। 28 मार्च से 3 अप्रैल के दौरान सम्पूर्ण राज्य में आंशिक बादलवाही और मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कहीं कहीं छिटपुट बूंदा-बांदी और बीच बीच में तेज गति से हवाएं चलने की गतिविधियां देखने को मिलेगी। हालांकि इस मौसम प्रणाली का असर पंजाब से सटे हरियाणा के जिलों पर अधिक देखने को मिलेगा। यहां हल्की से मध्यम बारिश और तेज गति से हवाएं और एक दो स्थानों पर छिटपुट ओलावृष्टि की भी सम्भावना बन रही है।

अप्रैल महीने में पहले पखवाड़े में लगातार मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान आंशिक बादलवाही धूप छांव का खेल और तेज गति की हवाएं और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा जबकि दूसरे पखवाड़े में गर्मी अपने प्रचण्ड तेवर दिखाने लगेगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular