Monday, July 27, 2026
Homeदिल्लीHaryana Weather: हरियाणा में मानसून फिर हुआ एक्टिव, जानें- IMD का नया...

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून फिर हुआ एक्टिव, जानें- IMD का नया अपडेट

Haryana Weather: हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने लगा है। हरियाणा में मानसून टर्फ पहुंचने से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, गुड़गांव, पलवल, रेवाड़ी, फरीदाबाद नूंह में बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 25 जुलाई तक झमाझम बारिश की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि पिछले काफी दिनों से लगातार बंगाल की खाड़ी की मौसम प्रणालियों द्वारा लगातार मानसून टर्फ राजस्थान पर बनीं हुईं थीं। जैसे ही उन मौसम प्रणालियों का असर समाप्त हुआ मानसून टर्फ हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में यानी तराई क्षेत्रों में पहुंच गई जिससे पंचकूला अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र कैथल में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। मंगलवार अल सुबह एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब पर बनने से मानसून टर्फ हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर एक बार फिर से पहुंच गई है जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है । 22 जुलाई रात से 25 जुलाई तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून सक्रिय रहेगा।

हालांकि वर्तमान परिदृश्य में बंगाल की खाड़ी पर कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में जबरदस्त बारिश नहीं देखने को मिल रही है। केवल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं। परन्तु अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण (उष्णकटिबंधीय चक्रवात विफा का अवशेष) आने की संभावना है। इसके प्रभाव से 26 जुलाई से भारतीय मैदानी राज्यों में मानसून सक्रिय रहेगा।

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़त से उमसभरी पसीने छुटाने वाली गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ रहा है। हालांकि सम्पूर्ण इलाके में लगातार दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान क्रमशः 25.0,डिग्री सेल्सियस और35.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular