Friday, May 17, 2024
Homeहरियाणामानसून की बारिश से हरियाणा के तापमान में गिरावट

मानसून की बारिश से हरियाणा के तापमान में गिरावट

- Advertisment -
- Advertisment -

Haryana Weather: हरियाणा में एक बार फिर से मानसून एक्टिव होने के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। कुछ जिलों में हल्की बारिश होने से दिन के तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट हुई है। मानसून के करवट लेने के कारण प्रदेश के कई जिलों का मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अब अगले सात दिन तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। वहीं अगले चार दिन तक बारिश के आसार भी नहीं है।

15 सितंबर से फिर बारिश की आशंका 

15 सितंबर के बाद से फिर से हरियाणा में बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। हिसार में बीते 9 दिन से 39 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ तापमान घटकर 36.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इसके अतिरिक्त मेवात के तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।  करनाल के तापमान में घटकर 30.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, यहां तक तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है। प्रदेश के अधिकतम औसत तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।

हरियाणा के 18 जिले सूखे 

मानसून की सुस्ती के कारण हरियाणा के अधिकांश जिले सूखे रहे हैं। रोहतक, सोनीपत, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला में छिटपुट बारिश की गतिविधियां देखी गई। सितंबर के पहले सप्ताह में 18 जिलों में सूखे की स्थिति देखी गई है। कुरुक्षेत्र में लगभग 97 प्रतिशत, मेवात में 70 प्रतिशत, पलवल में 95 प्रतिशत और यमुनानगर में 90 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर को लेकर बड़ा अपडेट, पीएम मोदी की मौजूदगी में इस दिन होगा उद्घाटन

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular