Thursday, May 15, 2025
HomeGT एक्सक्लूसिवहरियाणा का लाल पंजाब में शहीद : कपूरथला में ग्रनेडियर मैकेनिक के...

हरियाणा का लाल पंजाब में शहीद : कपूरथला में ग्रनेडियर मैकेनिक के पद पर तैनात थे चरखी दादरी के मनोज

हरियाणा के चरखी दादरी के जिले के मनोज पंजाब में शहीद हो गए हैं। उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही पूर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मनोज भारतीय सेना में कपुरथला में ग्रनेडियर मैकेनिक के पद पर तैनात थे।

वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी दुख जताया है। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा-  पंजाब बॉर्डर पर तैनात गांव समसपुर (चरखी दादरी) निवासी, हरियाणा के वीर सपूत मनोज फोगाट जी देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। मैं वीर बलिदानी की शहादत को सादर नमन करता हूँ। यह देश सदैव उनके बलिदान को याद रखेगा। मैं शहीद के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। प्रभु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

शहीद मनोज गांव समसपुर के निवासी हैं। वर्ष 2011 में सेना में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती पंजाब के कपूरथला में थी। वह गोली लगने से शहीद हुए हैं। उनका शव कपूरथला आर्मी अस्पताल में हैं। जहां से शव लेने के लिए परिजन पंजाब गए हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular