Wednesday, August 12, 2026
Homeदिल्लीWeather Update: मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा, जानें- IMD का...

Weather Update: मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा, जानें- IMD का लेटेस्ट अपडेट

Weather Update: हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिला है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 4 मार्च से मौसम फिर करवट लेगा। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और बादल छाए रहेंगे।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 8 मार्च तक शुष्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 4 मार्च रात्रि से 7 मार्च के दौरान राज्य में कहीं कहीं आंशिक बादलवाई आने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular