Saturday, August 29, 2026
Homeरोजगारहरियाणा लोक सेवा आयोग की स्थगित परीक्षाएं अब 29 मई को, अभ्यर्थियों...

हरियाणा लोक सेवा आयोग की स्थगित परीक्षाएं अब 29 मई को, अभ्यर्थियों को पुन: डाउनलोड करने होंगे प्रवेश पत्र

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा 11 मई को आयोजित की जाने वाली जिन परीक्षाओं को स्थगित किया गया था, वे अब 29 मई को आयोजित की जाएंगी।

आयोग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज कैडर के सहायक प्रोफेसर के पदों पर रसायन विज्ञान (विज्ञापन संख्या 43/2024) विषय की परीक्षा प्रातःकालीन सत्र में तथा भौतिकी (विज्ञापन संख्या 61/2024) विषय की परीक्षा सायंकालीन सत्र में 29 मई को संपन्न कराई जाएगी।

प्रवक्ता ने यह भी जानकारी दी कि सभी अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र पुनः डाउनलोड करने होंगे। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग द्वारा शीघ्र ही जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular