Thursday, September 17, 2026
Homeदिल्लीHaryana Politics : कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने की इस्तीफे की...

Haryana Politics : कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने की इस्तीफे की पेशकश

Haryana Politics News : कांग्रेस के प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया ने हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है।

सूत्राें से मिली रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपक बाबरिया ने राहुल गांधी से कहा कि अब अगर किसी और को हरियाणा का प्रभारी बनाया जाता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।

उन्होंने हरियाणा में चुनावी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफे की पेशकश की है।  उन्होंने इस्तीफ देने के पीछे अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया है। बाबरिया का कहना है कि वह अब यह जिम्मेदारी उठाने में सक्षम नहीं है। दीपक बाबरिया ने पार्टी नेतृत्व से उनकी जगह किसी नये व्यक्ति को जिम्मेदारी देने की मांग की।

बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के दौरान दीपक बाबरिया की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। ब्लड प्रेशर बढ़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।​​​​​

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular