Sunday, September 29, 2024
HomeदेशHaryana political crisis : हरियाणा में नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री की रेस...

Haryana political crisis : हरियाणा में नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे

हरियाणा में अब सीएम की रेस में नायब सिंह सैनी सबसे आगे चल रहे हैं। वह मनोहर लाल खट्टर के करीबी हैं। 1996 में बीजेपी के संगठन महामंत्री बने नायाब सिंह सैनी 2019 में कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए। नायाब सिंह बीजेपी के ओबीसी चेहरा हैं। पिछले साल उन्हें बीजेपी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद अब हरियाणा में नया सीएम बनाया जाएगा।  वहीं बीजेपी ने अर्जुन मुंडा और तरुण चुग को ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया है।

राजभवन में हलचल बढ़ी

वहीं राजभवन में हलचल बढ़ गई है। हरियाणा के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को ही होगा। राजभवन में शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सीएम कौन होगा इस पर अभी सस्पेंस बना है। भाजपा विधायकों की बैठक में विधायक दल के नए नेता का चुनाव किया जाएगा। वहीं जेजेपी के देवेंद्र बबली समेत 5-6 विधायक बीजेपी के साथ जा सकते हैं।

बीजेपी के पास 41 विधायक

हरियाणा विधानसभा में विधायकों की संख्या 90 है। भाजपा के पास 41 विधायक है। 6 निर्दलीय और हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा का भी समर्थन है। आंकड़ों के हिसाब से बहुमत का आंकड़ा 46 है। वहीं बीजेपी के समर्थन में कुल 47 विधायक हैं। प्रदेश में कांग्रेस के 30 विधायक और जजपा के 10 विधायक हैं। वहीं निर्दलीय विधायकों ने खट्टर से मुलाकात की।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, हरियाणा में लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर सहमति ना बनने पर गठबंधन टूटा है। वहीं जननायक जनता पार्टी ने दिल्ली में बैठक बुलाई है।
- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular