Haryana OPS Protest: हरियाणा में पुरानी पेंशन को लेकर (Haryana OPS Protest) हंगामा जारी है। पुरानी पेंशन को लागू कराने के लिए राज्य के अलग-अलग विभाग के कर्मचारियों ने चंडीगढ़ और पंचकूला में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पंचकूला में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस के इस रवैये से सरकारी कर्मी काफी गुस्से में हैं।
हरियाणा सरकार पर जुल्म करने के आरोप (Haryana OPS Protest)
इस संदर्भ में भिवानी में सर्व कर्मचारी संघ ने मीडिया कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ पुलिस पर अंग्रेजी सरकार से भी ज्यादा जुल्म करने के आरोप लगाए हैं। धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांग को पूरा नहीं किया तो साल 2024 लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1627263398944849921?s=20
सरकारी कर्मचारियों पर पुलिस ने किया हमला
रविवार को पुरानी पेंशन की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने चंडीगढ़ और पंचकूला में धरना प्रदर्शन किया। वो सीएम मनोहर लाल खट्टर के आवास को घेरने की कोशिश कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने उन पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गोलों छोड़े गए। प्रदर्शनकरियों को पंचकूला और चंडीगढ़ पुलिस ने सीमाओं पर ही रोक लिया था। इसके बाद अब कर्मचारियों का ग़ुस्सा सांतवें आसमान पर है।
#WATCH | Water cannon used against Haryana govt employees who are protesting demanding restoration of Old Pension Scheme in Panchkula pic.twitter.com/x15q200xAw
— ANI (@ANI) February 19, 2023
अंग्रेजों की तरह हर वर्ग की मांग को लाठी से दबाया गया
सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुदर्शन सरोहा ने कहा कि कर्मचारी शांतिपूर्वक तरीक़े से अपनी मांग रखने पंचकूला गए थे, लेकिन सरकार अंग्रेजों की तरह हर वर्ग की माँग को लाठी से दबा रही है। चंडीगढ़ पुलिस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर उनके संघर्ष से पुरानी पेंशन बहाली होती है तो आज लाठीचार्ज करने वाली चंडीगढ़ पुलिस को फिर उसका फ़ायदा नहीं लेना चाहिए। यदि आज शाम तक इस मामले का समाधान हो जाता है तो ठीक है वरना 14 मार्च को पूरे देश के कर्मचारी लामबंद होंगे और सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे।
भिवानी कांड पर हरियाणा CM खट्टर ने कहा, आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा