Thursday, August 20, 2026
Homeदिल्लीहरियाणा में ग्रुप सी और डी के उम्मीदवारों की मेडिकल जांच के...

हरियाणा में ग्रुप सी और डी के उम्मीदवारों की मेडिकल जांच के लिए हर जिले में मेडिकल बोर्ड होगा गठित

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) को अपने-अपने जिलों में मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश जारी किया है। इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में ग्रुप सी और डी के विभिन्न पदों के लिए सफल उम्मीदवारों की मेडिकल जांच को सुविधाजनक बनाना है, जिसकी घोषणा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा शीघ्र ही किये जाने की उम्मीद है।

सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इस संबंध में जारी एक पत्र में, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा ने कहा कि सभी ज़िलों में मेडिकल बोर्ड की शीघ्र स्थापना से यह सुनिश्चित हो सकेगा कि सफल उम्मीदवारों की मेडिकल जांच यथासंभव शीघ्रता से की जा सके।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular