Friday, August 28, 2026
HomeहरियाणाHaryana News : जींद में दोस्त बना हैवान, मिलने के बहाने बुलाकर...

Haryana News : जींद में दोस्त बना हैवान, मिलने के बहाने बुलाकर नाबालिक लड़की से किया रेप

हरियाणा के जींद जिले में दुष्कर्म का मामला सामने आया है।खबर है कि नाबालिक किशोरी को गांव के ही युवक ने मिलने के बहाने बुलाकर अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ रेप किया।जिसके बाद उचाना थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में उचाना में बुडायन गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी दो अक्टूबर शाम को घर से बिना बताए निकल गई। जब वह देर शाम तक भी वापस नहीं लौटी, तो उन्होंने आसपास रिश्तेदारी में पता किया। उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया।जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की और किशोरी को बरामद कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित बुडायन के विक्रम ने इंस्टाग्राम पर किशोरी से दोस्ती की थी और उसे बहाने से मिलने के लिए बुलाकर उसे अज्ञात स्थान पर ले गया और उसके साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी विक्रम को पड्कने की कवायद शुरू कर दी है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular