हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) से डिस्चार्ज कर दिया गया गया। बुधवार को उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जानकारी देते हुए कहा हमारे नेता चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी बिल्कुल स्वस्थ हैं और कुछ रूटीन टेस्ट करवाने के बाद अपने दिल्ली आवास पर आ गए हैं। उनको 2-3 दिन आराम की सलाह दी गई है। आप सबकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
बता दें कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मंगलवार को अचानक चक्कर आने के बाद दिल्ली एम्स ले जाने की खबर सामने आई थी। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही थी और उनकी विभिन्न जांचें की गई थीं। अभी उनकी मेडिकल रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
वहीं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें रूटीन जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी तरह की अन्य परेशानी की बात नहीं है।

