Thursday, August 6, 2026
HomeहरियाणाHaryana news: कुरुक्षेत्र में सिंधी स्वीट्स में आग, फायर NOC न होने...

Haryana news: कुरुक्षेत्र में सिंधी स्वीट्स में आग, फायर NOC न होने से खुली लापरवाही

Haryana news: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिपली क्षेत्र में स्थित मशहूर मिठाई दुकान सिंधी स्वीट्स की बहुमंजिला इमारत में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की शुरुआत पहली मंजिल पर रखे पैकिंग सामग्री और खाली डिब्बों से हुई, जो बेहद ज्वलनशील थे। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और एसी यूनिट तक पहुंच गई, जिससे जोरदार धमाके होने लगे।

दमकल विभाग को सूचना मिलते ही दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए टीम को बिल्डिंग के शीशे तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

जांच में सामने आया कि दुकान के पास फायर NOC नहीं थी और न ही पर्याप्त सुरक्षा उपकरण मौजूद थे। अधिकारियों ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है।

CM सैनी ने लगाया फोन : शिकायतकर्ताओं से बात कर पूरी स्थिति की जानकारी ली

सौभाग्य से इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन दुकान और इमारत को भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा अपने बेटे साहिल सुधा के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular