Thursday, May 2, 2024
HomeदेशHaryana Mausam Update : हरियाणा में मौसम फिर हुआ परिवर्तनशील, बूंदाबांदी ने...

Haryana Mausam Update : हरियाणा में मौसम फिर हुआ परिवर्तनशील, बूंदाबांदी ने किसानाें की बढ़ाई चिंता

- Advertisment -
- Advertisment -

Haryana Mausam Update : हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते परिवर्तनशील हुआ मौसम परेशानी का कारण बना हुआ है। मौसम विभाग ने हरियाणा एनसीआर और दिल्ली में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

वहीं पिछले तीन दिनों से मौसम हर रोज करवट ले रहा है। मौसम के बदलते तेवरों के साथ किसानों के चेहराें के भाव भी बदलते रहते हैं। किसानाें को लगातार भय सता रहा है कि हर रोज करवट ले रहा मौसम उनकी मेहनत पर पर पानी न फेर दे। मौसम विभाग के अनुसार 21 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

शुक्रवार को दिन का आगाज साफ मौसम के साथ हुआ। दोपहर तक मौसम साफ बना रहा। हवा की गति कुछ तेज तथा गर्म रही। हरियाणा के कई जिलों में दोपहर को मौसम ने करवट ली और बादल छाने के साथ हलकी बूंदाबांदी हुई। जिसके चलते अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शाम को फिर से आकाश मे बादलवाई दिखाई दी।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से परिवर्तशील बना हुआ मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर के कारण पिछले तीन दिनों से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। कभी बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो जाती है। तो कभी तेज हवा के साथ धूल उड़ रही है। 21 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। आकाश में बादलवाई के साथ हवा की गति तेज रहेगी। जिसके चलते तापमान मे मामूली उतार चढ़ाव भी बना रहेगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular