Saturday, August 15, 2026
HomeहरियाणारोहतकHaryana Ka Mausam Update : हरियाणा में IMD का अलर्ट, जानिए- आगे...

Haryana Ka Mausam Update : हरियाणा में IMD का अलर्ट, जानिए- आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Haryana Ka Mausam Update : हरियाणा में आने वाले तीन चार दिन मौसम परिवर्तनशील रहेगा। वही शनिवार सुबह रोहतक समेत कई जिलों में तापमान में गिरावट के साथ ही लोगों को ठंड का अहसास दोबारा हुआ है।  ठंडी हवाओं का दौर जारी है।

आईएमडी के अनुसार, 26 फरवरी तक मौसम में एक और बदलाव की संभावना है। 26 और 27 फरवरी को बारिश हो सकती है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने मौसक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान 24 फरवरी तक उत्तर व उत्तरपश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। परंतु 25 व 26 फरवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से राज्य में बीच बीच में कहीं कहीं आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular