Wednesday, August 19, 2026
Homeहरियाणालापता बच्चों को अभिभावकों के साथ मिलाने के लिए 1 मार्च से...

लापता बच्चों को अभिभावकों के साथ मिलाने के लिए 1 मार्च से चलाया जाएगा ऑपरेशन मुस्कान

प्रशासन और पुलिस के तत्वाधान में लापता बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ मिलाने के लिए ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 1 मार्च 2025 से शुरू किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट शुक्रवार को देर सायं लघु सचिवालय के सभागार में ऑपरेशन मुस्कान को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से आप्रेशन मुस्कान अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत खोए हुए लापता बच्चों को ढुंढ कर उनके अभिभावकों तक पहुंचाया जाता है। इस अभियान के सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे है।

उन्होंने कहा कि सरकार के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र जिले में 1 मार्च से ऑपरेशन अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान में पुलिस प्रशासन, एनजीओ और अन्य संस्थाएं मिलकर काम करेगी। सभी के सांझे सहयोग से लापता बच्चों को उनके अभिभावकों तक पहुंचाया जाएगा। यह कार्य समाज की सबसे बड़ी सेवाओं में शुमार है इसलिए इस अभियान को पूरी गंभीरता के साथ लेकर आगे बढाना है। इस मौके पर डीएसपी रोहताश कुमार, चेयरमैन कृष्ण पांचाल, डीईओ विनोद कौशिक एएलसी दलबीर सिंह, एलआई सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular