Wednesday, May 8, 2024
HomeदेशHaryana Mausam Update : हरियाणा में बदला मौसम, एक तरफ ओलावृष्टि और...

Haryana Mausam Update : हरियाणा में बदला मौसम, एक तरफ ओलावृष्टि और बारिश, दूसरी तरफ गर्मी का उफान

- Advertisment -
- Advertisment -

Mausam Update : कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर से हरियाणा में कई जिलों में शुक्रवार शाम को बरसात के ओलावृष्टि भी हुई। बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी गेहूं व सब्जियों की फसलों में काफी नुकसान होने का अंदेशा है। वहीं बरसात के साथ चल रही तेज हवा के साथ हुई ओलावृष्टि से खेतों में गेहूं व सब्जियों की फसलें खेतों में बिछ गई।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि अप्रैल महीने की शुरुआत से लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहें हैं जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके बार बार मौसम परिवर्तन शील बना हुआ है। क्योंकि जब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते हैं तो बार बार बादल वाही और हल्की बारिश बूंदा-बांदी और तेज गति से हवाएं चलने और सीमित स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां हों रही है। बार बार हवाओं की दिशा और गति में बदलाव से सम्पूर्ण इलाके में लगातार तापमान में उतार चढाव भी हों रहें हैं।

26 अप्रैल को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का असर शुक्रवार को साफ तौर पर दिखाई दिया सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर आंशिक बादल वाही और अनेकों स्थानों पर शाम के समय हल्की बारिश बूंदा-बांदी और कुछ स्थानों पर तेज गति से हवाएं चलने और गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया गया है।

सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी जींद रोहतक महेंद्रगढ़ रेवाड़ी गुड़गांव और आसपास और एनसीआर दिल्ली में बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियां साथ ही साथ जिला महेंद्रगढ़ में अटेली कनीना ककराला कपूरी निमोठ इसराना कोसली के आसपास साथ ही साथ हिसार में हांसी, बीर हिसार के आसपास बरवाला के साथ ओलाव व जुलाणा के लजवाणा कलां रेवाड़ी के साथ कांटवाली सिधरावली के आसपास, पानीपत के पास कावी और मडलोडा में ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया गया है।

साथ ही साथ सम्पूर्ण इलाके में आज शनिवार को भी तेज गति से हवाएं चलने आंशिक बादल वाही और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश बूंदा-बांदी और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर 27 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में धीरे-धीरे दिन और रात का पारा चढ़ने लगा है और धीरे-धीरे गर्मी भी परवान चढ़ने लगी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular