Friday, October 2, 2026
HomeदेशHaryana Weather : हरियाणा में मानसून की अजब-गजब चाल, IMD का अलर्ट......

Haryana Weather : हरियाणा में मानसून की अजब-गजब चाल, IMD का अलर्ट… 21 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा

Haryana Weather : हरियाणा में मानसून की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। हरियाणा के आधे हिस्से उत्तरी और पूर्वी जिलों में मानसून बारिश जबकि आधे हिस्से में दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में मानसून गतिविधियां नदारद है। जिस कारण्  दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव और लगातार जारी है। वहीं मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 17 अगस्त रात्रि से 21 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार  के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि  मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा अमृतसर, लुधियाना, मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी, उत्तर ओड़िसा से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा एक साइक्लोनिक सरकुलेशन
उत्तरी हरियाणा के ऊपर बनने जा रहा है।  जिससे हरियाणा राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। जिससे 17 अगस्त रात्रि से 20 अगस्त के दौरान राज्य के विशेषकर उत्तरी जिलों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश परंतु पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। परंतु 21 अगस्त से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

RELATED NEWS

Most Popular