Friday, August 21, 2026
HomeGT एक्सक्लूसिवHaryana : AAP को चुनाव से 2 दिन पहले बड़ा झटका, नारनौल...

Haryana : AAP को चुनाव से 2 दिन पहले बड़ा झटका, नारनौल में प्रत्याशी सुनील राव ने कांग्रेस की ज्वाइन

Haryana Election : हरियाणा के नारनौल में आप पार्टी को चुनाव से दो दिन पहले ही बड़ा झटका लगा है। दरअसल अटेली विधानसभा से आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी सुनील राव कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने अपना समर्थन कांग्रेस पार्टी को दे दिया।

सुनील राव ने गुरूवार को महेंद्रगढ़ में आयोजित कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी के सामने कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली। उनको कांग्रेस पार्टी कांग्रेस की अटेली से प्रत्याशी अनीता यादव व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जॉइन करवाई है। रैली के बीच में अनीता यादव आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुनील राव को लेकर मंच पर पहुंची।

बता दें कि अटेली में फिलहाल तिकोना मुकाबला चल रहा है। इनमें भारतीय जनता पार्टी की आरती राव, कांग्रेस की अनीता यादव व इनेलो बसपा के ठाकुर अतर लाल शामिल हैं।

 

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular