Friday, August 21, 2026
Homeदिल्लीभिवानी में CM नायब सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना , बोले...

भिवानी में CM नायब सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना , बोले – 8 तारीख को उन्हें जोर का झटका धीरे से लगेगा

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार – प्रसार करने का आज अंतिम दिन है। इसी कड़ी में भिवानी जिले के बवानी खेड़ा स्थित बड़ा गोरवा में सीएम नायब सैनी ने जन सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने बवानी खेड़ा हल्का प्रत्याशी कपूर सिंह वाल्मीकि के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

इस दौरान सीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जैसे ही 8 तारीख को रिजल्ट आएगा और उनकी सरकार बनेगी, वहीं कांग्रेसी दिग्गज नेता पीजीआई रोहतक में एडमिट होंगे क्योंकि उन्हें जोर का झटका धीरे से लगेगा, उनको उपचार की जरूरत पड़ेगी।

 

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular