Friday, August 28, 2026
Homeहरियाणाहरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरेश जांगड़ा...

हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरेश जांगड़ा को पद से हटाया, जानें क्यों

हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरेश जांगड़ा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। चुनाव के दौरान वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। नरेश जांगड़ा हिसार के गांव लाडवा के रहने वाले हैं, और कुलदीप बिश्नोई परिवार के करीबी माने जाते थे। उन्हें 7 महीने पहले कुलदीप बिश्नोई के कोटे से चेयरमैन बनाया गया था।

बता दें कि विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच नरेश जांगड़ा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। नरेश जांगड़ा ने भी आदमपुर में चंद्रप्रकाश के लिए प्रचार किया था।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular